थूक लगाकर मसाज कर रहा था नाई, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस

Published : Jun 08, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Jun 08, 2024, 03:23 PM IST
face massage

सार

मसाज कराने के शौकीन लोगों के लिए अलर्ट रहने वाली खबर आई है। एक नाई थूक लगाकर मसाज करते हुए नजर आ रहा है। उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

शामली. सोशल मीडिया पर फेस मसाज करते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नाई थूक लगाकर एक व्यक्ति के चेहरे की मसाज कर रहा है। अगर आप भी चेहरे की मसाज कराते हैं। तो सावधान हो जाएं। कहीं आपके साथ भी ऐसा तो नहीं हो रहा है।

मुस्लिम नाई ने लगाया थूक

बताया जा रहा है कि थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई का नाम अमजद है। वह मुस्लिम है। जो थाना भवन क्षेत्र में स्थित दुकान पर मसाज करते समय थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। चूंकि मसाज में बार बार पानी की आवश्यकता होती है। वहीं जिसकी मसाज होती है। वह आंख बंद कर मसाज कराता रहता है। इसी बीच उसने पानी की जगह थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। जिस व्यक्ति ये वीडियो वायरल किया है। उसने नाई का नाम अमजद बताया है।

एक्टिव हो गई पुलिस

इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस से लेकर एसपी तक सभी एक्टिव हेा गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक मामला ऐसा ही हुआ था, जिसमें थूक लगाकर तंदूर पर रोटी सेकी गई थी।

यह भी पढ़ें : दिल दहला देगी ये घटना, भाई ने 8 साल की बहन के साथ गली में कर दिया कांड

जिलेभर में मचा हड़कंप

नाई द्वारा थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। लोग इस नाई को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए कई टीमें गठित कर जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बजरी नीलामी को मिली मंजूरी अब रोजगार भी मिलेगा खजाने में बरसेगा पैसा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर, फसल का मिल रहा उचित दाम'- कृषि चौपाल में किसानों ने कहा
यूपी में जापान का ‘मिनी टोक्यो’! जानिए कब तक बनकर तैयार होगी यह जापानी सिटी