उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। 

बागपत. महज 8 साल की बहन का इतना कसूर था कि वह अपने बड़े भाई की छोटी मोटी शिकायत अपने माता पिता से कर देती थी। जिसकी वजह से कई बार भाई को डांट पड़ती तो कभी कभी मार भी पड़ जाती थी। उसी का बदला लेने के लिए महज 14 साल के भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गली में मिला शव

दरअसल 8 साल की बच्ची का शव उसी के घर के पास वाली गली में मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का पीएम करवाने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बच्ची की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका भाई था।

दुपट्टे से घोंट दिया बहन का गला

पुलिस ने जब आरोपी लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी बहन अक्सर झूठी शिकायते माता पिता से कर देती थी। जिसकी वजह से उसे कभी डांट पड़ती थी तो कभी मार पड़ती थी। इस कारण उसने परेशान होकर दुपट्टे से गला घोंटकर बहन को मारडाला। इसके बाद बहन को वही गली में छोड़कर भाग आया।

यह भी पढ़ें : थाईलैंड और बांग्लादेश की लड़कियों का रेस्क्यू, देह व्यापार के लिए जबरन धकेल रहे विदेशी लड़कियां

पढ़ने गई थी, वापस नहीं लौटी

बहन अपने भाई के साथ पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर गली में पड़ा होने की शिकायत मिली। जिसे देख माता पिता के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि भाई अपनी बहन को घर से ही मारने के उद्देश्य से लेकर गया। घर के पास एक गली में जाकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ये खुलासा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर किया है।

यह भी पढ़ें : अकेली छात्रा से अश्लीलता कर रहा था प्रिंसिपल, अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल