यूपी के एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा का कई बार शारीरिक शोषण किया। जिसकी रिपोर्ट छात्रा की मां ने थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

कौशांबी. स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लीलता करते हुए कए ​प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्रा के घर में प्रिंसिपल अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में एक प्रिंसिपल ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब भी मौका मिलता था, वे छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगते थे। ऐसे में एक दिन जब वे छात्रा के घर पर ही उसके साथ अश्लीलता कर रहे थे। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। क्योंकि इससे स्कूल का माहौल भी खराब होने लगा था।

छात्रा को बहला कर किया रेप

कौशांबी जिले के कोखराजा थाना क्षेत्र में स्थित नगरपालिका भरवारी में स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। वह जब भी मौका मिलता था, छात्रा का शारीरिक शोषण करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

एक्शन में आई पुलिस

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला उजागर हुआ वैसे ही पुलिस एक्शन में आई। इस मामले में पीड़िता की मां ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

बच्चे के साथ भी किया गलत काम

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने इससे पहले भी एक बच्चे के साथ गलत काम किया था। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की थी। इसके बावजूद भी प्रिंसिपल को अकल नहीं आई, उसने दोबारा से वैसे ही हरकत करना शुरू कर दी। स्कूल के बच्चों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है।