भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Published : Feb 25, 2024, 04:48 PM ISTUpdated : Feb 25, 2024, 05:41 PM IST
sapa president akhilesh yadav

सार

महीनों से अटकी दोनों पार्टियों के बीच समझौते को अंतिम रूप देने में मदद करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का वादा पूरा किया।रविवार को वह आगरा में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। यूपी में कांग्रेस-सपा समझौता में प्रियंका गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश ने समझौता होने के बाद यात्रा में शामिल होने की बात कही

दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से अखिलेश यादव ने दूरी बनाए हुई थी। इंडिया ब्लॉक के प्रमुख घटक सपा के साथ कांग्रेस का समझौता यूपी में नहीं हो पा रहा था। सीटों को लेकर दोनों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बीच यात्रा लेकर राहुल गांधी जब यूपी में प्रवेश किए तो मीडिया ने सपा प्रमुख से यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी में लोकसभा सीटों को लेकर समझौता होने के बाद वह यात्रा में शामिल होंगे।

समझौता हुआ और अखिलेश ने निभाया वादा

यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर लड़ने के लिए आमंत्रित किया। सपा प्रमुख ने कांग्रेस को 17 और सपा को 63 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। इन 63 सीटों में राज्य के छोटे दलों को भी सपा सीट दे सकती है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस में मंथन के बाद सहमति बन गई। दो दिन पहले ही दोनों दलों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर समझौता होने की बात कही थी।

यूपी में गठबंधन पुख्ता होने के बाद रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा पहुंचे। यहां से निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वह शामिल हुए। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी रहीं।

मध्य प्रदेश में भी सपा को एक सीट

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी को एक सीट दी है। बताया जा रहा है कि यहां खजुराहो की सीट कांग्रेस ने सपा को दी है। सपा में बीते दिनों बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति शामिल हुए है। समाजवादी पार्टी उनको प्रत्याशी बना सकती है। यूपी में कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी के अलावा बनारस सीट भी मिली है। इसके अलावा कानपुर नगर, फ़तेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, अमरोहा, झांसी, बुलन्दशहर, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग टीम अरेस्ट, पुलिस बोली-रोकने के बावजूद बैरिकेड्स तोड़ आगे जा रहे लोग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ