Uttar Pradesh: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार लोगों की मौत, कई घायल

Published : Feb 25, 2024, 03:24 PM IST
Kaushambi firecracker factory

सार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और कई घायल हो गए हैं। मारे गए लोग फैक्ट्री में काम करते थे। 

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। फैक्ट्री के अंदर रखे गए पटाखों में भी आग लगी, जिससे एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका क्यों हुआ इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। इस फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस है।

ढह गई फैक्ट्री की इमारत

पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलने के बाद अग्निशामकों की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें काला धुआं निकलता दिख रहा है। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत ढह गई।

मध्य प्रदेश के हरदा में हुई थी 11 लोगों की मौत

बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी और 170 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह पटाखा फैक्ट्री अवैध थी। फैक्टरी के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान
रोनाही टोल पर रुकी स्पोर्ट्स कार, अंदर मिला ऐसा सामान कि अधिकारियों के उड़ गए होश