
अयोध्या. सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वे इस वीडियो में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोल रहे हैं। उनका कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा से अगर मूर्तियों में प्राण आ जाते तो जिंदा लोगों की मूर्ति बनाकर उसकी प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाती है। उनके इस विवादित बयान पर यूजर्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा को बताया आडंबर, पाखंड
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के करीबी है। जो अपने बयानोंं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे बोल रहे हैं कि पूरी दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां पत्थरों में प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है। वह तो अच्छा है परिवार में मरने वाले लोगों की जो लाशें होती है। उसमें भी प्राण प्रतिष्ठा कर दो, वह भी कभी नहीं मरेंगे, अमर हो जाएंगे। अगर प्राण प्रतिष्ठा करने से पत्थर सजीव हो जाता है, तो प्राण प्रतिष्ठा करने से मुर्दा क्यों नहीं जाग सकता। ये पाखंड है आडंबर है।
बेरोजगारी पर चर्चा नहीं हो, इसलिए किया ड्रामा
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने मंच से कहा कि बेरोजगारी पर चर्चा नहीं हो, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये ड्रामा किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भी इस कार्यक्रम से दूरी रखी। क्योंकि उन्हें भी दिल्ली में हुए अपने अपमान की याद है। वे बोले कि प्राण प्रतिष्ठा कर ये अपने आप को भगवान से बड़ा साबित करने में लगे हैं।
शंकराचार्य भी नहीं रहे मौजूद
सपा नेता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ये धार्मिक आयोजन था तो इसमें चारों शंकराचार्य क्यों नहीं थे। देश की राष्ट्रपति यहां आमंत्रित होने के बाद भी नहीं आई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।