समाजवादी पार्टी ने जारी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट, शिवपाल यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, स्वामी प्रसाद का भी बढ़ा कद

Published : Jan 29, 2023, 03:09 PM ISTUpdated : Jan 29, 2023, 03:19 PM IST
Shivpal Yadav and Akhilesh Yadav

सार

समाजवादी पार्टी की ओऱ से रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट की पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है। लिस्ट के अनुसार शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की ओऱ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी की गई इस लिस्ट के अनुसार शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। लिस्ट के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा होंगे। जबकि प्रो. रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। वहीं शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

पार्टी की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी

समाजवादी पार्टी की ओऱ से यह लिस्ट पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट की गई है। लिस्ट में कुल 62 नामों का जिक्र किया गया है। पार्टी की ओर से शिवपाल यादव को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि शिवपाल यादव के सपा के साथ आने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। पार्टी की ओऱ से जारी की गई इस लिस्ट में कुछ ऐसा ही देखने को भी मिला।

स्वामी प्रसाद मौर्य का भी बढ़ा कद

समाजवादी पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य का कद भी बढ़ाया गया है। पार्टी की ओर से उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बनाए जाने के साथ ही पार्टी ने मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजी लाल सुमन, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, जो एण्टोनी, हरेंद्र मलिक, नरीज चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। ज्ञात हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी में भीतरखाना उनसे नाराजगी है। हालांकि इस लिस्ट के सामने आने के बाद इन तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है। पार्टी की ओर से उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

रामचरितमानस विवाद: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतरा OBC समाज, प्रतियां जलाकर की ये मांग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर
भांजे के पहले बर्थडे पर मामा के गिफ्ट्स की लिस्ट देख चौंके लोग-WATCH