लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच व्यापार असाधारण रूप से बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में गुप्त रूप से समझौता किया है, जिससे भारतीय उद्योग और व्यापार को खतरा है। अखिलेश ने कहा कि जब अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, तो हमारे व्यापारियों और इंडस्ट्री पर संकट मंडराएगा। क्या सच में भारत-अमेरिका की कोई गुप्त आर्थिक डील हुई है? जानिए इस रिपोर्ट में विस्तार से।