Published : Oct 03, 2023, 02:27 PM ISTUpdated : Oct 03, 2023, 02:35 PM IST
दिल्ली के जैतपुर से 1 अक्टूबर को पकड़ा गए ₹3 लाख का इनामी आतंकवादी मोहम्मद शाहनवाज आलम ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसने अलीगढ़ में एक हिंदू लड़की बसंती उर्फ मरियम को लव जिहाद में फंसाया था। उसने बेंगलुरु से केमिकल इंजीनियरिंग की है।
नई दिल्ली. दिल्ली के जैतपुर से 1 अक्टूबर को पकड़ा गए ₹3 लाख का इनामी आतंकवादी मोहम्मद शाहनवाज आलम ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसने अलीगढ़ में एक हिंदू लड़की बसंती उर्फ मरियम को लव जिहाद में फंसाया था। शाहनवाज झारखंड का रहने वाला है। उसने बेंगलुरु से केमिकल इंजीनियरिंग की है। शाहनाज के पिता उर्दू मिडिल स्कूल में हेडमास्टर की पोस्ट से रिटायर्ड हुए हैं।
26
शाहनवाज ने 2022 में अलीगढ़ की बसंती पटेल उर्फ मरियम का ब्रेन वॉश करके लव मैरिज की थी। बसंती का धर्म परिवर्तन कराया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि मरियम भी शाहनवाज के नापाक मंसूबों में शामिल हो सकती है।
36
शाहनवाज की निशानदेही पर लखनऊ से रिजवान और मुरादाबाद से अरशद दबोचा गया। इन्होंने राम मंदिर सहित 18 जगहों की रेकी थी इन तीनों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ₹3 लाख का इनामी रखा था।
46
शाहनवाज उर्फ शैली झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल इलाके का रहने वाला है। शाहनवाज आमजनों के बीच सीधा-सरल इंसान बनकर रहता था।
56
ये तीनों आतंकवादी पाकिस्तान के अपने आकाओं से इंटरनेट कॉलिंग या चैट एप्लिकेशन के जरिये टच में थे। ये लोग अक्षरधाम मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड भगोड़े फरतुल्लाह गौरी और उसके दामाद शाहिद फैसल के संपर्क में थे।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।