
सोनभद्र के शांत पहाड़ी इलाकों में गुरुवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 150 वर्षों बाद, बिरसा मुंडा की प्रेरक गूंज एक बार फिर सोनभद्र की धरती पर वैसे ही गूंजी, जैसे कभी जंगलों में उनके संघर्ष की पुकार गूंजी थी। जनजातीय गौरव दिवस के इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल उपस्थित जनसैलाब से उत्साहित नजर आए, बल्कि उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना सरकार का दायित्व है और इसी दिशा में सोनभद्र जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की 'अबुआ देश, अबुआ राज' की भावना आज के भारत में 'राष्ट्र प्रथम' के रूप में साकार हो रही है।
यह भी पढ़ें: नोएडा के नाले में तैरता धड़, सिर कहीं और… पुलिस जब सच्चाई तक पहुंची तो दहल गई!
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, पुल निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सिंचाई परियोजनाएं और जनहित से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश का याक नृत्य, छत्तीसगढ़ के जनजातीय नाट्य समूहों की प्रस्तुतियां और सोनभद्र का करमा नृत्य मंच पर जीवंत हो उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे जनजातीय भाई-बहनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस सांस्कृतिक महोत्सव को और अधिक भव्य बना दिया।
मुख्यमंत्री ने वन अधिकार कानून के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को जमीन के पट्टे सौंपे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टों का वितरण मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन बदलने वाला कदम है। अब तक 23,000 से अधिक पट्टे स्वीकृत किए जा चुके हैं और सिर्फ आज ही 1,000 से ज्यादा परिवारों को अधिकार पत्र सौंपे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनभद्र केवल ऊर्जा राजधानी नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव इतिहास का अनमोल संगम है। सलखन फॉसिल पार्क के 140 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म, शिवद्वार पंचमुखी महादेव, ज्वालामुखी शक्तिपीठ और हाथी नाला जैसे स्थल इसे स्पिरिचुअल और इको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोनभद्र में:
बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी और कहा कि दोनों राज्यों का रिश्ता प्रभु राम और माता जानकी की पवित्र परंपरा जैसा है — अटूट और मजबूत।
कार्यक्रम के दौरान लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं
यह भी पढ़ें: रातों-रात बदली हनुमानगढ़ी की सुरक्षा… क्या पुलिस को मिला है कोई बड़ा इनपुट?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।