ट्रेनों में पैसा वसूलने वाले 'किन्नर' की गजब उड़ान,सीधे CM योगी का OSD जा बना, अब पढ़िए आगे की कहानी

Published : Aug 25, 2023, 03:51 PM ISTUpdated : Aug 25, 2023, 03:55 PM IST
Story of Fake Kinnar of Gorakhpur

सार

ये है कभी ट्रेनों में नाच-गाकर यात्रियों से पैसा वसूलने वाला फर्जी चांदनी किन्नर! यह एक ठग है, जिसने एक काम के सिलसिले में सीधे SSP को ही चमका दिया। बस, यहीं से इसकी पड़ताल शुरू हुई और अब सलाखों में है।

गोरखपुर. ये जो तस्वीर में दिखाई दे रहा है, ये एक ही शख्स है! ये है कभी ट्रेनों में नाच-गाकर यात्रियों से पैसा वसूलने वाला फर्जी चांदनी किन्नर! पिछले 20 साल में इस फर्जी किन्नर ने हैरान करने वाली जम्प मारी, अब ये पुलिस अधिकारी से सीधा CM योगी आदित्यनाथ का आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी(OSD) बन गया। लेकिन यह अधूरी कहानी है, दरअसल, यह एक ठग है, जिसने एक काम के सिलसिले में सीधे SSP को ही चमका दिया। बस, यहीं से इसकी पड़ताल शुरू हुई और अब सलाखों में है।

उत्तर प्रदेश का फर्जी ठग किन्नर का कहानी, सीएम योगी आदित्यनाथ का फर्जी ओएसडी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.यूपी पुलिस ने चंदन उर्फ चांदनी नामक एक फर्जी किन्नर को अरेस्ट किया है। इसने ठगी के लिए पूरी टीम बना रखी थी।

2.फर्जी किन्नर चांदनी की ठग टीम तहसील, पुलिस मुख्यालय के पास घूमती रहती थी। अखबारों में छपने वाली विवादित मामलों जुड़ीं खबरों पर नजर रखती थी। ये लोग ऐसे लोगों का डेटा चांदनी तक पहुंचाते थे। यहां से शुरू होता था ठगी का मायाजाल।

3. इस बार चांदनी सीएम योगी आदित्यनाथ का OSD बनकर चंदन नाम से लोगों को झांसे में ले रहा था। पुलिस को उसके पास से चंदन नाम के फर्जी सर्टिफिकेट और परिचय पत्र बरामद हुए हैं।

4. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि चंदन 20 साल पहले किन्नर बनकर ट्रेनों में नाच-गाकर यात्रियों से पैसे वसूलता था। फिर इसने ठगी के नए-नए तरीके अपनाने लगा।

5.ASP मानुष पारिक के मुताबिक, ठग चंदन ने अपने चार नाम रखे थे- चंदन धोबी, चंदन शर्मा, चांदनी और पुष्पा। वह चार तरह की आवाजें भी निकालने में माहिर है।

5. चंदन के पास से पुलिस के कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। इनमें पुणे का पैन कार्ड, बलिया का आधार कार्ड। वह अपने फायदे के लिए किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ जाता था।

6.आरोपी इतना शातिर है कि उसने श्रम विभाग के सचिवालय का पास भी बनवाकर रखा था। उसके पास कई जिलों के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के नंबर मिले हैं। उसने जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर आदि जिलों में अपना जाल फैला रखा था।

7.आरोपी चंदन महज 10वीं तक पढ़ा है। उसके 4 बैंकों में अकाउंट हैं। इनमें 5 लाख रुपए मिले हैं। पुलिस अब खातों को फ्रीज करा रही है।

8.चंदन अपना रसूख दिखाने किसी भी मंत्री, अफसर के साथ अपना फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था।

9.एक बार उसने पिपराइच में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में गिरफ्तार एक युवक और फरार उसकी मां की पैरवी करने SSP को फोन लगाकर खुद को किन्नर समाज का दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बता दिया था।

10. चौरीचौरा के डुमरी के एक भूमाफिया रामगोपाल की पैरवी करने चंदन ने SP को सीएम का ओएसडी बताकर फोन घुमा दिया था। भूमाफिया पर 60 केस दर्ज हैं। बस, यहीं से चंदन की कुंडली खुल गई।

यह भी पढ़ें

आधी रात बहू के कमरे में सास ने ऐसा क्या देखा कि बाहर से कुंडी मार दी?

SDM ज्योति मौर्या की जेठानी की कंट्रोवर्सी में Twist, पति को बताया अनेचुरल सेक्स का आदी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर में CM योगी करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन, पिपरौली को मिलेगा नया ITI
माघ मेला 2026: प्रयागराज की सड़कों पर नियॉन-स्पाइरल लाइट्स, शहर बनेगा दिव्य और जगमग