SDM ज्योति मौर्या की जेठानी की कंट्रोवर्सी में Twist, पति को बताया अनेचुरल सेक्स का आदी

Published : Aug 25, 2023, 01:28 PM ISTUpdated : Aug 25, 2023, 01:31 PM IST
SDM Jyoti Maurya jethani Shubhra family drama update

सार

विवादित यूपी SDM ज्योति मौर्या की जेठानी की ओर से घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप में दर्ज FIR में उसके ससुराल वालों को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाते हुए मामले को मध्यस्थता केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है। 

प्रयागराज. अपने फैमिली ड्रामा के चलते घर-घर में चर्चा का विषय बनीं यूपी SDM ज्योति मौर्या की जेठानी की ओर से घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप में दर्ज FIR में उसके ससुराल वालों को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाते हुए मामले को मध्यस्थता केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है। यह आदेश जस्टिस राहुल चतुर्वेदी तथा जस्टिस अजहर हुसैन इदरीशी की बेंच ने बिंदु कुमार मौर्या की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

SDM ज्योति मौर्या कंट्रोवर्सी का असर, जेठानी भी क्यों कोर्ट पहुंची?

SDM ज्योति मौर्या का अपने पति आलोक मौर्या से विवाद सामने आने के बाद जेठानी शुभ्रा मौर्या ने भी अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था। शुभ्रा की शादी विनोद कुमार से 19 नवंबर 2009 को हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं। शुभ्रा 2015 से टीचर हैं। शुभ्रा मौर्या ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न को लेकर धूमनगंज थाने में FIR दर्ज कराई थी। इसमें पति विनोद कुमार मौर्या, ससुर राम मुरारी, सास लीलावती, जेठ अशोक मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या और देवर आलोक मौर्या को आरोपी बनाया गया है।

शुभ्रा के पति विनोद कुमार ने मामले को हाईकोर्ट में चैलेंज किया था। उनके वकील हनुमान प्रसाद कुशवाह ने बताया कि कोर्ट ने 24 अगस्त को सुनवाई की थी।

SDM ज्योति मौर्या की जेठानी का फैमिली ड्रामा

SDM ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने अपने स्‍टेनोग्राफर पति विनोद मौर्या और जेठ अशोक कुमार मौर्या को शराबी करार दिया था। शुभ्रा ने पति पर शराब पीकर मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, देवर आलोक मौर्या, ससुर राम मुरारी मौर्या, सास लीलावती मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या पर कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

क्या है SDM ज्योति मौर्या फैमिली ड्रामा?

ज्योति मौर्या के पति आलोक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने ज्योति को शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया, लेकिन उसने होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के प्यार में पड़कर उसे छोड़ दिया। यह मामला प्रयागराज फैमिली कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें

मधुमिता शुक्ला मर्डर:क्यों जेल से छोड़ा जा रहा Killer पूर्व मंत्री?

दिव्यांगों के रैम्प पर कार चढ़ाने वाले UP के मंत्रीजी क्या जेल जाएंगे?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल