बाढ़ से मंडराया ताजमहल पर खतरा, ऐतिहासिक इमारत को लेकर ASI ने कही बड़ी बात

Published : Jul 20, 2023, 11:32 AM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 11:34 AM IST
Taj Mahal and flood

सार

यमुना नदी का जलस्तर ताज महल की बाहरी दीवारों तक पहुंचने से ऐतिहासिक इमारत पर खतरा मंडराने लगा है। ASI ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक जलभराव सिर्फ ताज महल के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

आगरा. यमुना नदी का जलस्तर ताज महल की बाहरी दीवारों तक पहुंचने से ऐतिहासिक इमारत पर खतरा मंडराने लगा है। आगरा में ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया(ASI) के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार पटेल ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक जलभराव सिर्फ ताज महल के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी अन्य ऐतिहासिक स्मारक के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ताज महल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था।

आगरा में ताजमहल तक पहुंची यमुना की बाढ़

उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बाढ़ प्रतिष्ठित स्मारक ताज महल की बाहरी दीवारों को छू गई है। एएसआई के आगरा में निदेशक डॉ. राजकुमार पटेल ने कहा कि'ताजमहल के पीछे के इलाकों तक पानी का स्तर ऊपर आ गया है। बाढ़ से बगीचा ताजमहल के पीछे का फेंसिंग एरिया पूरी तरह डूब गया है। ताज महल की बाहरी दीवार पर पानी का स्तर 1.5 से 2 फीट के बीच है। बता दें कि पिछले दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में भी बाढ़ आ गई थी। मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित 20 राज्यों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यमुना नदी की बाढ़ से ताजमहल पर संकट, चूहे कर सकते हैं खोखला

ASI अफसर का कहना है कि लंबे समय तक पानी भरा रहने वो खरपतवार उग सकते हैं, चूहों या अन्य जानवरों के बिलों में पानी घुस सकता है। इससे वो बाहर निकलेंगे। पुरानी चिनाई में आमतौर पर छेद होते हैं, उनमें पानी रिस सकता है। इसके अलावा, नमी का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए जिन स्थानों पर पुराना प्लास्टर है, वे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

डॉ. राजकुमार पटेल के अनुसार, अगर ताजमहल को कोई क्षति हुई है, तो उसका अनुमान पानी का स्तर कम होने पर ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा-"जब बाढ़ का पानी कम हो जाएगा, तो हम विश्लेषण करेंगे कि नमी की मात्रा कितनी है, कितना नुकसान हुआ है। यह केवल विशेष रूप से ताज महल के लिए नहीं बल्कि अन्य सभी स्मारकों के लिए है।''

यह भी पढ़ें

रायगढ़ लैंडस्लाइड की PHOTOS: भारी बारिश से जूझ रहे पूरे गांव पर आधी रात टूट पड़ा दु:खों का पहाड़

Heavy Rain Warning: मुंबई-मप्र-छग सहित 20 राज्यों में भारी बाारिश की चेतावनी

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक