आगरा में नहर में जा गिरी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 लोग दबे, एक की हुई मौत

Published : Apr 02, 2023, 03:19 PM IST
Agra accident

सार

यूपी के आगरा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस बीच ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग भी नीचे दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हुई है।

आगरा: इरादत नगर थाना क्षेत्र के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा से रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां पुलिया टूटी होने के चलते ईंटी से भरी एक ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नहर में जा गिरी। इस तरह से ट्रैक्टर ट्रॉली के नहर में गिरने से कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्रॉली पर हादसे के दौरान छह लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

जैसे ही ईंटों से भरी ट्रॉली नहर में गिरी तो उस पर सवाल लोग नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में ग्रामीणों ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की शुरुआत की। मौके से तत्काल 5 लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इस हादसे के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि शमशाबाद की ओर से ट्रैक्टर ईंटों से भरी हुई ट्रॉली लेकर आ रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया।

मोड़ पर ब्रेक लेने के बाद नहर में जा गिरी अनियंत्रित ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की ओर मोड़ने के लिए ट्रैक्टर में ब्रेक लगाया तो ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित ट्रॉली नहर में जाकर गिर गई और इस बीच उस पर मौजूद लोग भी वहां नहर में जा गिरे। नीचे दबने की वजह से इन सभी लोगों को इतनी चोट आई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निकालने के साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है जबकि घायल 5 लोगों में एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद घायलों के परिजनों को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, सुनवाई न होने पर अफसरों के सामने काटी नस, देखें Video

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ईद पर बड़ी खुशखबरी! UP की मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा नया हक, जानिए क्या है खास तोहफा
Rajkumar Chauhan Murder Case: गुस्सा भतीजे पर था, मौत चाचा को मिली! हैरान कर देगी वजह