उन्नाव: खेत में मिला युवती का शव, लेगिंग से बंधे थे हाथ और पास में ही पड़ा था मोबाइल, रेप की आशंका

यूपी के उन्नाव में एक युवती का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके हाथ को लैगिंग से बांधा गया था। युवती का दुपट्टा और मोबाइल भी वहीं पर पड़ा हुआ था। मामले में परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Contributor Asianet | Published : Feb 23, 2023 4:31 AM IST / Updated: Feb 23 2023, 10:03 AM IST

उन्नाव: जनपद में अशोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसों के खेत में एक 20 साल की युवती का शव मिला। युवती की हत्या उसी की लेगिंग से गला घोटने के बाद की गई। हत्या के बाद उसी से युवती के हाथ-पैर भी बांध दिए गए और दुपट्टा वहीं डाल दिया गया। काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। चाची को युवती को शव खेत में इस हाल में मिला।

खेत को पुलिस ने किया सील

Latest Videos

इस घटना को लेकर चाची ने गांव के लोगों को अवगत करवाया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच खेत को सील करके मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया। परिजनों ने बताया कि युवती जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। काफी देर तक न आने पर खोजबीन शुरू हुई तो 500 मीटर की दूरी पर उसके चप्पल मिले। यहीं आगे चारा और भतीजी का दुपट्टा पड़ा हुआ था। इसके बाद भतीजी की लाश देखकर कोहराम मच गया।

युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच जारी

मृतका की चाची ने बताया कि भतीजी के शव को उन्होंने ही सबसे पहले देखा। उसके शरीर पर कपड़े सही से नहीं थे। शरीर पर चोट के निशान भी थे। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी शशि शेखर सिंह भी मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस को मौके पर कटी हुई घास का गट्ठर और युवती को मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल को कब्जे में लेकर आगे की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही हैं। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

बरेली: बदले की आग में फूंक दिया गया हत्यारोपी का घर, पुलिस पर भी हुआ पथराव, केस दर्ज

Share this article
click me!

Latest Videos

56 साल बाद घर आई जवान की डेडबॉडी, इंतजार करते मर गए माता-पिता, पत्नी-बेटा
हरियाणा चुनाव 2024 के 10 युवा चेहरे कौन हैं?
हरियाणा चुनाव 2024: इन 20 प्रमुख चेहरों पर है सबकी निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर