UP के उन्नाव में बलात्कार के आरोपी ने खेला खूनी खेल, पीड़िता की मां को मारी गोली-फिर खुद को किया शूट

Published : Jul 09, 2024, 10:33 AM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 12:08 PM IST
Unnao UP

सार

यूपी में एक बलात्कार के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही कोहराम मचा दिया। रेप पीड़िता की मां को गोली मारकर उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। अंधाधुंध फायरिंग में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

उन्नाव. उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में जेल से जमानत पर छूटकर आए रेप के आरोपी ने पहले पीड़ित लड़की की मां को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एक साथ दो मौत होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। इस हादसे में अन्य लोग भी घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर आला अफसर सहित पुलिस बल पहुंचा।

पड़ोसी लड़की ने दर्ज कराया था केस

उन्नाव जिले के गोडियनखेड़ा गांव में रहने वाले अनुराग पाल उम्र 22 साल के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली लड़की ने ही बलात्कार का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुराग करीब 3 माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद वह सोमवार की सुबह तमंचा लेकर लड़की के घर पहुंच गया।

पीड़िता की मां को मारी गोली

जिस लड़की ने रेप का केस लगाया था, उसी के घर पहुंचकर आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आवाजें सुनकर लड़की भी बाहर आई, लेकिन फिर वह अंदर चली गई थी। इस दौरान रेप पीड़िता लड़की की मां को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के दौरान तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। जिन्हें फतेहपुर के चौरासी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं शवों को पीएम के लिए अस्पताल में भेजा गया।

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन की दुल्हन ने किया सुसाइड, सिर्फ 24 घंटे पहले हुई थी शादी

प्रेम संबंधों में बिगड़ा मामला

बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों को लेकर आरोपी अनुराग पाल का विवाद चल रहा था। इस मामले में लड़की ने अनुराग पाल के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया था। ऐसे में रंजिश के चलते ये गोली कांड हुआ है। जिसमें खुद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया है।

यह भी पढ़ें : UP में पीएम आवास की पहली किश्त मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई 11 बीवियां

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kashi-Bengal Expressway: मार्च 2028 तक UP को मिल जाएगा एक और Expressway
BJP Training Camp: गोरखपुर में सीएम योगी बोले- भाजपा का आधार राष्ट्रवाद और भारतीयता