डॉक्टर को दिखाने गई पत्नी, कंपोडर से लड़ गए नैन, पति की छाती पर बैठी बीवी, प्रेमी ने...

एक महिला डॉक्टर को दिखाने गई तो उसके नैन डॉक्टर के यहां काम करने वाले कंपोडर से लड़ गए। इसके बाद दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पत्नी ने पति की छाती पर बैठकर वो खेल खेला कि सुनने वाले की रूह तक कांप उठी।

subodh kumar | Published : Jun 3, 2024 6:45 AM IST

उन्नाव. उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक पति ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इससे बाद औरत को पति मिला न प्रेमी। क्योंकि दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

ये था पूरा मामला

दरअसल उन्नाव जिले में रहने वाले 33 साल के व्यक्ति बेचेलाल कश्यप की रेखा नामक महिला से शादी हुई थी। दोनों के एक सात साल की बेटी भी है। इसके बावजूद महिला का एक कंपोडर से अफेयर हो गया था। इसके बाद एक दिन जब महिला का पति सो रहा था, तब महिला उसकी छाती पर जाकर बैठ गई। वहीं प्रेमी ने उसके पति की फरसे से गर्दन उड़ा दी। आरोपी प्रेमी का नाम संजय कोरी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद से 7 साल की बेटी नेहा बेहाल है।

शारीरिक संबंध बनाते थे रोज

कंपोडर और महिला के बीच अवैध संबंधों का खेल इतना अधिक बढ़ गया था कि वे रोज एक दूसरे से मिलते थे और शारीरिक संबंध बनाते थे। ऐसे में महिला को अपना पति भी खटकने लगा था। इसी के चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। उसने पति को मरवा भी दिया। लेकिन इसके बाद महिला और उसका प्रेमी सलाखों के पीछे पहुंच गया। अब इन दोनों का जीवन भी बर्बाद हो गया है। इनकी वजह से महज 7 साल की बेटी का जीवन भी खराब हो गया है।

प्रेमी ने दिया था बात करने मोबाइल

कंपोडर एक डॉक्टर के यहां काम करता था। ऐसे में महिला के डॉक्टर के कई बार आनेजाने के दौरान दोनों की जान पहचान बढ़ गई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। जो कुछ ही दिन में प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध इतने गहराए कि वे शारीरिक संबंध बनाने लगा। हवस में वे इतने भूखे हो गए कि अच्छा बुरा भी भूल गए और अपने ही पति को बेरहमी से मरवा डाला।

यह भी पढ़ें : Love मैरिज के बाद भी दूसरे से बात करती थी बीवी, पति से करती थी उसी के शहर जाने की जिद

फूट फूटकर रोई महिला

महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने के चक्कर में मरवा तो दिया। लेकिन इसके बाद वह फूट फूटकर रोई, क्योंकि उसके हाथ में अब न पति रहा न प्रेमी। पति की हत्या कर दी और प्रेमी को जेल हो गई। अब महिला को भी जेल की सजा ही काटनी है।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़

Share this article
click me!

Latest Videos

Assam Flood: डूबे आशियाने, इंसान के साथ तड़पते नौजवान, 58 लोगों ने तोड़ा दम
Weather Update: Monsoon की बारिश ने मचाया हाहाकार, मौसम विभाग ने बताया क्या होने वाला है?
क्या धांसू अंदाज में Russia के लिए रवाना हुए PM मोदी-WATCH VIDEO
Puri Jagannath Rath Yatra 2024 में क्या हुआ जो मच गई अफरा तफरी, श्रद्धालु की हुई मौत
Kulgam Encounter: जम्मू–कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों का सफाया, 2 जवान शहीद