उन्नाव न्यूज: बर्थडे पार्टी के बीच से डांसर को कर लिया किडनैप, जंगल में ले जाकर 3 लोगों ने किया गैंगरेप

Published : Feb 17, 2023, 12:55 PM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 06:17 PM IST
Chhawla Rape Case

सार

उन्नाव जनपद में डांसर के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। आरोपी उसे कार में खींचकर जंगल में ले गए और वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

उन्नाव: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया। मामले में पीड़िता ने एक नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। मामले को लेकर सीओ सिटी आशुतोष शुक्ला के द्वारा जानकारी दी गई कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत युवती ने 3 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है।

बर्थडे कार्यक्रम में पहुंची थी डांसर

पीड़िता की ओर से बताया गया कि वह कानपुर की रहने वाली है और शादी कार्यक्रमों में डांसर है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी इलाके में बुधवार की देर रात को एक युवक का जन्मदिन था। कार्यक्रम में डांस करने के लिए कानपुर से तीन डांसरों को बुलाया गया था। आरोपी है कि इस बीच युवक उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर जंगल ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया और मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के दौरान तीनों ने जबरदस्ती उसके मुंह में शराब की बोतल भी लगाई। गैंगरेप की वारदात के बाद वह तीनों उसे सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

युवती ने इस मामले में वापस आने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवती की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सीओ सिटी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच पीड़िता को मेडिकल के लिए भी भेजा गया है। आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में शिकायत मिलने के बाद से ही एक्शन में है और आऱोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

मैनपुरी में शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी