मंत्री संदीप सिंह का सपा पर करारा हमला, कहा-2017 से पहले शिक्षा व्यवस्था थी पूरी तरह बदहाल

Published : Aug 08, 2025, 06:36 PM IST
up education minister sandeep singh attacks sp on education reforms

सार

Sandeep Singh Education Minister On SP: यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तुष्टिकरण और नकल माफिया की शिकार थी, जबकि भाजपा ने शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

UP Education reforms : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद, नकल माफिया और लापरवाहियों की भेंट चढ़ी हुई थी। वहीं, भाजपा सरकार ने पारदर्शिता, बेहतर निवेश और ठोस सोच के साथ शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है। संदीप सिंह ने 2015 की अखबार की कटिंग दिखाकर बताया कि उस वक्त 3.45 करोड़ बच्चे स्कूल से दूर थे।

सपा राज में शिक्षा का हुआ था अवसान

संदीप सिंह ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के दौरान एक भी ऐसा मॉडल स्कूल नहीं बना, जिसे प्रदेश गर्व से दिखा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी सपा ने अपमान किया। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने 2017 के बाद शिक्षा सुधारों पर जोर दिया और ₹11,500 करोड़ से अधिक की लागत से ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत 19 बुनियादी सुविधाएं परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाई गईं।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी हादसा: चलती बस पर अचानक गिरा पेड़, बाराबंकी में चीख-पुकार, 4 की मौके पर मौत

मॉडल कम्पोजिट और आवासीय विद्यालयों का विकास

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाए जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के साथ ₹30 करोड़ की लागत लग रही है। इसके अलावा प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय चालू हो चुके हैं, जहां 18,000 से ज्यादा श्रमिक और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास, भोजन, खेल और कौशल विकास की सुविधा मिल रही है।

स्मार्ट क्लासेस और डिजिटल सुविधाएं

संदीप सिंह ने बताया कि यूपी के 1,722 स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल सामग्री और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से लैस किया जा रहा है। साथ ही 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

असर रिपोर्ट और परख सर्वे ने दी मान्यता

मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की शिक्षा सुधार की सफलता का प्रमाण असर 2024 और ‘परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट है, जिसमें कक्षा 3 के छात्रों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर पाया गया है। डिजिटल मॉनिटरिंग से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति और संसाधनों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

संदीप सिंह का सपा को आईना दिखाया

संदीप सिंह ने स्पष्ट कहा, "सपा राज में तुष्टीकरण, तानाशाही, नकल माफिया और शिक्षा की बर्बादी थी। भाजपा राज में संतुष्टीकरण, निवेश, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है। आज बच्चे गर्व से स्कूल जा रहे हैं, स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे हैं, बिना नकल के परीक्षा दे रहे हैं और भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं।" उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हुए इन बदलावों को संदीप सिंह ने भाजपा सरकार की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने बैंके बिहारी मंदिर ट्रस्ट समिति पर लगाई रोक, नया अध्यादेश थमा दिया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक
सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार