गूगल मैप्स ने दिखाया मौत का रास्ता! मेरठ परिवार रातभर सहारनपुर के लिए भटकता रहा!

Published : Dec 28, 2024, 10:43 AM IST
Google Maps

सार

मेरठ का एक परिवार हरिद्वार से सहारनपुर जाते वक्त गूगल मैप के बताए शॉर्टकट पर भटक गया। रातभर जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुज़रने के बाद, परिचितों की मदद से वो सुरक्षित घर पहुँचे।

उत्तरप्रदेश, मेरठ |  गूगल मैप ने एक बार फिर अपने यूजर्स को धोखा दे दिया। इस बार मेरठ के एक परिवार को इसकी कीमत अपनी रात की नींद और घंटों की मशक्कत से चुकानी पड़ी। हरिद्वार से सहारनपुर जाते वक्त गूगल मैप ने उन्हें एक शॉर्टकट दिखाया, जिसके बाद वह रातभर जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भटकते रहे। किसी तरह परिचितों से संपर्क करने के बाद उन्हें सहारनपुर पहुंचने का रास्ता मिला और तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली।

रात भर जंगल में भटकता रहा परिवार

यह घटना मेरठ के शास्त्री नगर निवासी विनोद कुमार और उनके परिवार के साथ हुई। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे। इसके बाद उन्हें सहारनपुर के लिए निकलना था। जैसे ही उन्होंने गूगल मैप से रास्ता ट्रैस किया, भगवानपुर तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद गूगल मैप ने उन्हें शॉर्टकट दिखाया, जो खतरे से भरा था।

विनोद कुमार ने जब रात करीब 8 बजे गूगल मैप के दिखाए गए शॉर्टकट पर गाड़ी मोड़ी, तो वह 10 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चले गए। एक जगह बरसाती नदी ने रास्ता रोका, जहां गाड़ी निकालना मुश्किल हो गया। गूगल मैप ने फिर एक दूसरा रास्ता दिखाया, लेकिन इस रास्ते पर भी भटकते-भटकते रात के 11 बज गए।

परिचितों से रास्ता मिला, तब जाकर पहुंचे घर

विनोद कुमार ने हार मानकर अपने परिचित से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें सही रास्ता बताया। रात के 12 बजे तक वह घर पहुंच पाए, और इस खौ़फनाक सफर के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें :

31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं आएगी Kisan Samman Nidhi...!

साथ में सोये पति-पत्नी, अचानक खुली पति की आंख, उड़ गए होश! फिर…

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन