यूपी में का बा: बजट से पहले चर्चाओं में रहीं नेहा सिंह राठौर, जानिए क्या बोले अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Published : Feb 22, 2023, 01:41 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 01:45 PM IST
kanpur

सार

कानपुर देहात कांड पर 'यूपी में का बा सीजन 2' गाकर नेहा सिंह राठौर मुसीबत में फंस गई हैं। कानपुर पुलिस द्वारा नोटिस जारी करते हुए नेहा से 7 सवाल किए गए हैं। वहीं नोटिस मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर भोजपुरी में तंज कसा है।

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान 'यूपी में का बा' गाकर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर चर्चाओं में आई थीं। इसके बाद उन्होंने कानपुर देहात कांड पर 'यूपी में का बा सीजन 2' रिलीज किया। इस गाने के जरिए उन्होंने मां-बेटी की जलने से हुई मौत पर भाजपा सरकार पर तंज कसा था। जिसके बाद सत्ता से सवाल करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर यूपी सरकार ने नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि उनके गीत ने समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाने का काम किया है। वहीं नोटिस में नेहा से सात सवाल किए गए हैं। तीन दिन के अंदर नेहा को इन सवालों के जवाब देने हैं।

अखिलेश यादव ने ऐसे दिया जवाब

वहीं नोटिस मिलने के बाद और बजट से पहले नेहा सिंह राठौर चर्चाओं में रहीं। नोटिस के बाद इस मामले पर सियासी माहौल गर्माने लगा है। बता दें कि नेहा ने अपने ट्विटर हैंडल से नोटिस दिए जाने के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर नेहा सिंह राठौर के तर्ज पर भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने भोजपुरी में ही कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि अगली बार बीजेपी सत्ता से बाहर बा। वहीं जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से नेहा सिंह राठौर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

नोटिस में पूछे गए 7 सवाल

वहीं नोटिस मिलने के बाद नेहा ने योगी सरकार पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा क्या अपराध कर दिया है कि पुलिस उन्हें नोटिस दे रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या अब गाना गाने पर भी पुलिस मुझे जेल में डाल देगी। वहीं नोटिस में सात सवाल पूछे गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन पर आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। नेहा से नोटिस में सवाल किया गया है कि क्या यह गीत उन्होंने खुद लिखा है। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि इसके अर्थ से समाज में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में वह जानती हैं या नहीं।

यूपी बजट सत्र 2023 में शामिल होने के लिए काली शेरवानी पहनकर पहुंचे सपा के कई विधायक, जानिए क्या है कारण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो'... सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का सबसे बड़ा बयान
Gas Cylinder Price UP: आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई शहरों में नए रेट लागू!