
लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार शाम राज्यपाल Anandiben Patel से जनभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और सरकार के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिन काफी व्यस्त रहा। सुबह वह पश्चिम बंगाल में आयोजित सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ पहुंचे और पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
शाम को राज्यपाल से हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों से भी अवगत कराया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी प्रदेश के मौजूदा परिदृश्य को लेकर अपने विचार साझा किए।
मुलाकात के दौरान शासन-प्रशासन से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि सरकार और राजभवन के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण रही।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।