योगी सरकार का किसानों को जबरदस्त तोहफा! गन्ने का रेट बढ़ाकर कर दिया ₹400 प्रति क्विंटल

Published : Oct 29, 2025, 11:34 AM ISTUpdated : Oct 29, 2025, 11:35 AM IST
up sugarcane price hike 2025 yogi government raises rate to 400

सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब अगैती गन्ना ₹400 और सामान्य ₹390 प्रति क्विंटल होगा। ₹30 की बढ़ोतरी से किसानों को ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। जानिए पूरी जानकारी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार ने दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के लिए ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह फैसला प्रदेश के लाखों गन्ना उत्पादकों के लिए राहत और उत्साह का संदेश लेकर आया है।

योगी सरकार ने चौथी बार बढ़ाया गन्ना मूल्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 से अब तक सरकार चार बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कर चुकी है। इसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े आठ वर्षों में ₹2,90,225 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया है,जो पिछली सरकारों के 10 वर्षों के भुगतान से ₹1,42,879 करोड़ अधिक है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में दिसंबर जैसी ठंड अक्टूबर में! चक्रवात ‘मोंथा’ ने बदला यूपी का मौसम

चीनी उद्योग में आई नई जान

सरकार के कुशल प्रबंधन से राज्य में 4 नई चीनी मिलें स्थापित की गई हैं, जबकि 6 बंद मिलों को फिर से शुरू किया गया है। इन पहलों से लगभग ₹12,000 करोड़ का निवेश चीनी उद्योग में आया है। साथ ही, 'स्मार्ट गन्ना किसान' प्रणाली के जरिए अब गन्ना पर्चियां ऑनलाइन हो गई हैं, जिससे बिचौलियों का खत्मा हुआ है और किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से भुगतान मिल रहा है।

एथेनॉल उत्पादन में यूपी नंबर वन

उत्तर प्रदेश न केवल गन्ना उत्पादन में, बल्कि एथेनॉल उत्पादन और गन्ना क्षेत्रफल में भी देश में पहले स्थान पर है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों की आमदनी में स्थायी सुधार हुआ है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

किसानों की मांग और हरियाणा का असर

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से गन्ना किसानों द्वारा मूल्य बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में गन्ने के दाम बढ़ाने के बाद यूपी के किसानों ने भी यही मांग उठाई थी। अब योगी सरकार ने किसानों की इस उम्मीद को पूरा किया है।

पिछले वर्षों में भी हुई थी बढ़ोतरी

  • 2021-22 पेराई सत्र में विधानसभा चुनाव से पहले ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 2023-24 सत्र में अगैती प्रजातियों के मूल्य में ₹20 की वृद्धि कर इसे ₹370 किया गया था।
  • अब 2025-26 सत्र में फिर से ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे ₹400 किया गया है।

किसानों को उर्वरक सब्सिडी में भी राहत

सीएम योगी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) फर्टिलाइज़र पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। ₹37,952.29 करोड़ के बजटीय आवंटन के साथ यह फैसला किसानों को DAP और NPKS ग्रेड जैसे उर्वरक किफायती दरों पर उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें: गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी! बेटियों की शादी पर अब मिलेंगे 51 हजार रुपये

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका
मां के प्रेमी ने दो मासूमों को नाले में फेंका-ज़ेप्टो डिलीवरी बॉय ने बचाई जान, कैसे खुला राज?