
Kanpur Girlfriend Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बीच सड़क पर अपने प्रेमी का ट्रक रोककर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी ट्रक चला रहा था और उसने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया।
यह घटना 12 नवंबर, गुरुवार शाम बिल्हौर कस्बे में हुई। महिला के इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला सड़क पर चलते ट्रक को बार-बार रोकने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ट्रक के ठीक सामने खड़ी हो गई और ड्राइवर से नीचे उतरकर बात करने की जिद करने लगी। वह लगभग 500 मीटर तक ट्रक का रास्ता रोककर चलती रही। इस ड्रामे से राहगीरों का ध्यान भी गया और सड़क पर जाम लग गया।
महिला की मौसी के अनुसार, युवती का ट्रक ड्राइवर के साथ प्रेम प्रसंग था, जो बिल्हौर थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन कुछ महीने पहले युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी करने से भी मना कर दिया।
मौसी ने बताया कि वह भाई दूज पर अपने मायके गई थीं और वापसी में उनकी भतीजी भी उनके साथ थी। रास्ते में उन्हें युवक का ट्रक दिखा, जिसे देखते ही महिला ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश की।
मौसी के बार-बार समझाने के बावजूद, महिला ट्रक के आगे से हटने को तैयार नहीं थी। आखिर में एक अन्य महिला की मदद से मौसी ने एक जूनियर स्कूल के पास उसे ट्रक के सामने से खींचा, तब जाकर ड्राइवर वहां से निकल सका।
हालांकि, इसके बाद भी महिला ट्रक के पीछे दौड़ी और उसे दोबारा रोकने की कोशिश की।
बीच सड़क पर इस ड्रामे के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इस प्रेमी जोड़े के विवाद की खूब चर्चा कर रहे हैं।
kanpur बिल्हौर में प्रेम प्रसंग को लेकर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा।
शादी से इनकार पर युवती ने प्रेमी का ट्रक रोककर किया हंगामा।
ट्रक के आगे 500 मीटर तक चलती रही युवती, शादी की जिद पर अड़ी।
#kanpur https://t.co/1GqoM2FRC9
— Pt. Vedant Sharma ( son of uttar pradesh ) (@vedant_livee) November 12, 2026
इस मामले के अंत को लेकर रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि मौसी और एक अन्य महिला ने उसे वहां से हटाया, जबकि कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स पुलिस के दखल की बात भी कह रही हैं।
फिलहाल, घटना की पूरी सच्चाई और आगे क्या कार्रवाई हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।