5 बेटियों के बाद छठीं बार प्रेग्नेंट हुई महिला, इस बार बेटा हो यह चेक करने पति ने फाड़ डाला पत्नी का पेट

Published : May 24, 2024, 01:22 PM ISTUpdated : May 24, 2024, 05:08 PM IST
up court

सार

प्रेग्नेंट म​हिला के पेट में लड़का है या लड़की ये देखने के लिए एक पति ने अपनी ही पत्नी का पेट काट डाला, इसके बाद पेट में पल रहा बच्चा तो मर गया, लेकिन जैसे तैसे डॉक्टरों ने महिला की जान बचा ली। 

बरेली. एक के बाद एक पांच बेटियों का जन्म होने के बाद एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी पत्नी के गर्भ में पल रही संतान का खुद परीक्षण करना चाहा, जिसके चलते उसने हसिये से पत्नी का पेट काट दिया। महिला के पेट में आठ माह का गर्भ था। लेकिन पेट फाड़ने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पत्नी की जान जैसे तैसे बच गई। इस मामले में कोर्ट ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ये है पूरा मामला

दरअसल यूपी के बरेली जिले में स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गां व घोंचा निवासी युवती अनिता की शादी करीब 22 साल पहले नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक एक कर अनिता और पन्नालाल को पांच बेटियां हो गई। पन्नालाल को हर बार बेटे की चाहत रहती थी। लेकिन हर बार बेटी होने के कारण वह परेशान हो गया था और वह अपनी पत्नी से भी आए दिन झगड़ा करके दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इसी बीच जब उसकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई तो वह उसके पेट में लड़का है या लड़की ये जानने के लिए उसका पेट हसिये से काटकर देखने की बात कहता रहता था। एक दिन अचानक उसने अपनी पत्नी का पेट फाड़ दिया। हालांकि पेट काटने से महिला का आठ माह का गर्भ खराब हो गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे तैसे डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। अब इस मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

छठी बार गर्भवती हुई थी अनिता

आपको बतादें कि अनिता जब छठी बार गर्भवती हुई तो उसका पति वहशी बन गया। उसे अच्छा बुरा कुछ समझ नहीं आ रहा था। उसने अपनी ही पत्नी का पेट काट दिया। ये घटना 19 सितंबर 2020 शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पति पन्नालाल ने पत्नी से कहा कि तेरा पेट फाड़कर देखूंगा लड़का है या लड़की। इसके बाद उसका पेट हसिये से फाड़ दिया।

यह भी पढ़ें : 70 की उम्र में बुजुर्ग लाया 20 साल छोटी दुल्हन, शादी होते ही पत्नी ने कर दिया कांड

अनिता के भाई ने दर्ज कराया केस

इस मामले में अनिता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद केस चला तो जांच के बाद हंसिया जब्त कर पन्नालाल को जेल भेज दिया था। इस मामले में सबूत एकत्रित करने के बाद आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में न्यायाधीश ने गुरुवार को पत्रावली का अवलोकन कर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें : स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया वो काम, शर्म से पानी पानी हो गई, बैरंग लौटी फिर बारात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ