गुंडों ने दो नाबालिग लड़कों पर ढाए जुल्म, Anus में मिर्च डाल पिलाया पेशाब, इस गुनाह का था शक

Published : Aug 06, 2023, 02:35 PM ISTUpdated : Aug 06, 2023, 02:37 PM IST
UP Police Action

सार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का एक विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दो नाबालिग लड़कों के Anus में मिर्च डालते हैं और उन्हें पेशाब पीने को मजबूर करते हैं। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का एक विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें देखा जा रहा है कि कुछ गुंडे दो नाबालिग लड़कों पर जुल्म ढा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कों को जबरन पेशाब पिलाया जाता है। गुंडों को शक था कि लड़कों ने चोरी की है।

गुंडों ने दोनों लड़कों को किसी अज्ञात ड्रग्स का इंजेक्शन भी दिया। उनके anus में हरी मिर्च डाल दिया गया। दर्द के मारे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे तो उन्हें पेशाब पिलाया गया। इन दौरान दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को 15 और 10 साल की उम्र के नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार करते सुना जा सकता है।

 

 

गुंडों ने बच्चे को लगाया इंजेक्शन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान स्थानीय गुंडों के रूप में की है। उन्होंने नाबालिगों के प्राइवेट पार्ट में हरी मिर्च डालने के बाद उन्हें जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे को इंजेक्शन लगाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो पथरा थाना क्षेत्र के कोंकटी चौक इलाके में फिल्माया गया था।

यह भी पढ़ें- झांसी में शैतान बेटे ने माता-पिता को मार डाला, नहाकर सो गया...पुलिस से हंसते हुए बोला-हां मैंने किया कत्ल

पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई। इस घटना को लेकर सिद्धार्थनगर के एएसपी बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर