Published : May 08, 2023, 09:29 AM ISTUpdated : May 08, 2023, 09:34 AM IST
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बारात ले जा रही एक बस के रविवार तड़के(7 मई) सड़क किनारे खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत के बाद गांव में मातमी माहौल है। रविवार शाम इनका अंतिम संस्कार हुआ।
जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बारात ले जा रही एक बस के रविवार तड़के(7 मई) सड़क किनारे खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत के बाद गांव में मातमी माहौल है। रविवार शाम इनका अंतिम संस्कार हुआ। हादसे में 17 अन्य घायल भी हुए थे। इस हादसे में जान गंवाने वाले एक शख्स के मासूम बच्चों को नहीं मालूम कि उनके पिता के साथ क्या हुआ? हालांकि वे मायूसी से पिता का इंतजार कर रहे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के माहौल में मातम पसर गया है। यह तस्वीर मृतक कुलदीप की 5 साल की बेटी नैना की है।
210
हादसे में जान गंवाने वाला कुलदीप अपने घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में 5 साल की बेटी अपनी मां को रोता देखकर सुबकने लगती है। उसका सबसे बस यही सवाल होता है कि पापा कब आएंगे? (तस्वीर क्रमश:जालौन के शीरोभान, कुलदीप और रघुनंदन)
310
कुलदीप का 3 साल का बेटा अंश भी रोते हुए यहां-वहां भटक रहा है। कुलदीप की पत्नी को अपने बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। घर में बुजुर्ग ससुर हैं।
410
एसपी इराज राजा के अनुसार, बस को गोपालपुरा गांव के पास एक डम्पर ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई थी।
510
एसपी के अनुसार, यह हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे उस समय हुआ था, जब बारात जिले के मंडेला गांव लौट रही थी।
610
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया था।
710
मृतकों की पहचान कुलदीप (36), रघुनंदन (46), सिरोभन (65), करण सिंह (34) और विकास (32) के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि घायल यात्रियों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
810
यह हादसा माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। मरने वालों में दो लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। जालौन के तीनों मृतकों का रविवार को अंतिम संस्कार हुआ।
910
मरने वाले शिरोभान के दो बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी है। गांव में एक साथ तीन अर्थी उठतीं देख हर कोई रो पड़ा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।