UP के इस आदमी के पीछे पड़ा जहरीला सांप, 45 दिन में 5 बार काटा फिर भी बची जान, डॉक्टर हैरान

Published : Jul 02, 2024, 04:04 PM ISTUpdated : Jul 02, 2024, 04:10 PM IST
Cobra

सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाले विकास दूबे को 45 दिन में जहरीले सांप ने 5 बार काटा। गनीमत रही कि हर बार इलाज से उनकी जान बच गई। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाले विकास दूबे नाम के व्यक्ति को 45 दिन में जहरीले सांप ने 5 बार काट लिया। हर बार इलाज से विकास की जान बच गई। डॉक्टर भी उसके साथ हो रही घटनाओं को देख हैरान हैं।

सांप से बचने के लिए विकास ने अपना घर छोड़ दिया। वह मौसी के घर चले गए, लेकिन जहरीले सांप ने पीछा नहीं छोड़ा। वहां भी उसे सांप ने डस लिया। हर बार चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई। इलाज के बाद वह ठीक हो गए।

2 जून की रात को सांप ने पहली बार काटा

विकास दूबे को पहली बार सांप ने 2 जून की रात को काटा था। उस समय वह अपने बिस्तर पर सो रहे थे। परिजन उन्हें एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। वह दो दिन भर्ती रहे। इलाज से ठीक होने के बाद वह घर लौटे। उन्होंने इसे सामान्य हादसा माना।

10 जून की रात को सांप ने दूसरी बार काटा

इसके बाद 10 जून की रात को फिर से सांप ने विकास को काट लिया। परिवार के लोग उन्हें फिर से उसी हॉस्पिटल में ले गए। इलाज के बाद वह घर लौट आए। इस बार सांप का डर उनके दिमाग पर हावी हो गया। वह सचेत रहने लगे। रात को अंधेरे में नहीं जाते। बिस्तर के पास भी ऐसा इंतजाम करते कि सांप न आए।

17 जून को सांप ने तीसरी बार डसा

सात दिन बाद 17 जून को विकास को एक बार फिर सांप ने उनके घर में डस लिया। इससे वह बेहोश हो गए थे। इस घटना से उनका परिवार परेशान हो गया। उन्हें फिर से उसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने विकास के परिजनों को सलाह दिया कि इसे रहने के लिए दूसरी जगह भेज दें। इलाज के बाद वह ठीक हुए और घर लौट आए। जल्द ही विकास दुबे को सांप ने चौथी बार काट लिया। परिवार ने लोग उसे नर्सिंग होम में ले गए। इलाज से विकास दुबे की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- ये हैं राहुल गांधी के 6 बड़े बयान, जिन्हें संसद के रिकॉर्ड से हटाया गया, जानें वजह

मौसी के घर में सांप ने पांचवीं बार काटा

डॉक्टर की सलाह मानकर परिवार के लोगों ने विकास को फतेहपुर के राधा नगर में रहने वाली मौसी के घर भेज दिया। विकास को मौसी के घर पर भी सांप ने पांचवीं बार डस लिया। विकास का इलाज करने वाले डॉक्टर जवाहर लाल ने कहा कि यह बहुत अजीब घटना है। एक ही इंसान को सांप बार-बार काट रहा है। तीसरे हमले के बाद मैंने दुबे को गांव से बाहर चले जाने के लिए कहा था। उसकी हालत अभी स्थिर है।

यह भी पढ़ें- हिन्दू-सिख और मुस्लिम धर्मगुरुओं की राहुल गांधी को सलाह, अंहिसा और धर्म पर बिना पढ़े न बोलें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम