MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video

Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video

Lucknow Murder Mystery: क्या NEET के दबाव ने बेटे को बना दिया हत्यारा? लखनऊ के आशियाना में एक बेटे ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर शव के टुकड़े कर धड़ नीले ड्रम में छिपा दिया। करियर विवाद या सोची-समझी साजिश? पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 24 2026, 08:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Lucknow Career Stress Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हर किसी को झकझोर देने वाली वारदात हुई है, जिसें महज 21 साल के लड़के ने अंजाम दिया है। नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे इस लड़के ने तैस में आकर अपने ही 49 वर्षीय कारोबारी पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की उन्हीं की लाईसेंसी राइफल से गोली मारकर न केवल हत्या कर दी। बल्कि उनके शव के टुकड़े करके इधर-उधर फेंक दिया और धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया। इस घटना ने मेरठ में हुए नीले ड्रम हत्याकांड की कहानी को ताजा कर दिया। पढ़िए पूरी घटना विस्तार से।

26
Image Credit : X

क्या NEET परीक्षा का दबाव बना हत्या की वजह?

पुलिस जांच में सामने आया कि मानवेंद्र सिंह चाहते थे कि उनका बेटा अक्षत प्रताप सिंह (21) मेडिकल लाइन में जाए और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे। लेकिन बेटा इस करियर विकल्प के खिलाफ था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर बहस होती थी। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर अक्षत ने कथित तौर पर घर में रखी लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही मानवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

#लखनऊ| अक्षय प्रताप सिंह (21) के पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह चाहते थे कि बेटा कम्पटीशन की तैयारी करे. पिता का दबाब था. नाराज अक्षय ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. लाश के टुकड़े किए. हाथ–पैर दो जगहों पर ठिकाने लगाये. धड़ डंप करने की तैयारी थी. अरेस्ट है. pic.twitter.com/qgxuuZdCZx

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 23, 2026

Related Articles

Related image1
Lucknow Double Murder: दामाद ने बेरहमी से किया सास-ससुर का मर्डर, वजह बनी पत्नी की वो गलती
Related image2
Lucknow में Navy Officer की पत्नी की रहस्यमयी मौत! Murder या Suicide?
36
Image Credit : X

हत्या के बाद क्या हुआ? नीले ड्रम में मिला धड़

हत्या के बाद जो सामने आया, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर एक कमरे में टुकड़े किए। दोनों हाथ और पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए गए। सिर और धड़ घर के अंदर एक नीले ड्रम में छिपाए गए। घटना के समय आरोपी की बहन कृति घर में ही थी। पुलिस के अनुसार, उसने आवाज सुनकर कमरे में जाकर पिता का शव देखा। आरोप है कि आरोपी ने बहन को डराकर चुप करा दिया।

फिर नीला ड्रम!

इस कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर बॉडी के छोटे छोटे टुकड़े किए और इसी नीले ड्रम में छुपा दिए.
लड़का थ-पैर ठिकाने लगा चुका था. धड़ को डंप करने की तैयारी थी. प्लान था कि लाश को बिना सबूत छोड़े ठिकाने लगा देगा है, लेकिन बेटा पकड़ा गया. 

नीला ड्रम मेरठ के सौरभ… https://t.co/DeYMxqPFi5pic.twitter.com/tNmHyyVvOj

— Priya singh (@priyarajputlive) February 24, 2026

46
Image Credit : X

गुमशुदगी से खुला राज, पुलिस जांच में क्या मिला?

21 फरवरी को आशियाना थाने में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस घर पहुंची तो जांच के दौरान ड्रम में शव के हिस्से मिले। इसके बाद अक्षत से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित तौर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की बात कबूल कर ली। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है। फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल जुटा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव के हिस्सों को भेजा गया है।

56
Image Credit : X

एक दिन बाद मानवेंद्र की गुमशुदगी की दी गई थी सूचना

लखनऊ के आशियाना इलाके के डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया।

#WATCH लखनऊ: डीसीपी सेंट्रल विक्रांतवीर ने कहा, "थाना आशियाना में एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था कि मानवेंद्र प्रताप सिंह है, वो 20 तारीख को सुबह से अपने घर से चले गए थे और अब तक वापस नहीं आए हैं। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसका आज अनावरण यह हुआ है कि उनके पुत्र… pic.twitter.com/BOFY7tFRRF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026

66
Image Credit : X

मृत कारोबारी के पिता रिटायर्ड दारोगा, भाई सचिवालय में तैनात

गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त अक्षत की छोटी बहन कृति अपने कमरे में सो रही थी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिता का शव कमरे में पड़ा था। मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह जालौन में रहते हैं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। हाथ और पैर बरामद कर लिए गए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Lucknow Shocker: घर बना क्राइम सीन, बेटे ने पिता को मारा, शरीर के हिस्से अलग-अलग फेंके, फिर...
Recommended image2
Morbi Road Accident: सड़क पर खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचला, Shocking CCTV
Recommended image3
Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?
Recommended image4
Big News: Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash, रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस 20 मिनट में बाद चतरा में क्रैश! 7 की मौत
Recommended image5
Weather Today Delhi: आज दिल्ली में दिनभर कैसा रहेगा मौसम? जानें धुंध और गर्मी का हाल
Related Stories
Recommended image1
Lucknow Double Murder: दामाद ने बेरहमी से किया सास-ससुर का मर्डर, वजह बनी पत्नी की वो गलती
Recommended image2
Lucknow में Navy Officer की पत्नी की रहस्यमयी मौत! Murder या Suicide?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved