अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, जानिए क्या है ईंट भट्टे से महिला का कनेक्शन, डॉग स्क्वायड भी कर रहा इस ओर इशारा

Published : Apr 09, 2023, 01:01 PM ISTUpdated : Apr 09, 2023, 01:02 PM IST
varanasi

सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। शव की शिनाख्त को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तफ्तीश में लगी है।

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह एक शव मिला। अर्धनग्न हालत में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड को भी सूचना दी गई। डॉग स्क्वायड पास में एक भट्ठे पर ही जाकर रुक गई। महिला को गंभीर चोट लगी होने के चलते उसकी शिनाख्त मुश्किल हो रही है। फिलहाल बड़ागांव थाना की पुलिस मृतका की शिनाख्त करवाने के प्रयास में लगी हुई है।

महिला के चेहरे पर हैं चोट के निशान

ग्राम प्रधान भगावन पाल की ओर से जानकारी दी गई कि गांव में ही स्थित बस्ती से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर कच्ची सड़क पर महिला का शव मिला। महिला की उम्र तकरीबन 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पेट और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं और इसी के चलते दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं महिला का शव मिलने के बाद थानाध्यक्ष बड़ागांव बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई।

हुलिया के आधार पर महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटना से जुड़ी तमाम जानकारी सामने आ पाएंगी। ग्राम प्रधान और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया महिला के हुलिए के आधार पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह किसी ईंट भट्टे पर काम करने वाली प्रतीत होती है। ऐसे में पुलिस के द्वारा आसपास के ईंट-भट्ठा मालिकों को भी सूचना दी गई है। सड़क पर बिखरे खून को देखकर कहा जा रहा है कि महिला की हत्या काफी बेरहमी से की गई है।

अयोध्या पहुंचकर पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की बड़ी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल