यूपी सरकार ने महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में किए खास इंतजाम, रेड कार्पेट पर चलकर श्रद्धालु पहुंचेंगे बाबा के धाम

Published : Feb 16, 2023, 05:45 PM IST
varanasi

सार

भगवान शिव की नगरी काशी में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव तर्ज पर मनाई जाएगी। बता दें कि इस बार महाशिवरात्री के मौके पर यूपी सरकार शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम करने में जुटी है।

वाराणसी: भगवान शिव की नगरी काशी में महोत्सव की तर्ज पर महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। बता दें कि इस महाशिवरात्रि को यानि की 18 फरवरी को 25-30 मिनट के अंदर ही भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन हो जाएंगे। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा यह दावा किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव भक्तों के स्वागत में बाबा के दरबार तक जाने वाले रास्ते पर रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। इसके साथ ही बाबा के भक्तों और दर्शनार्थियों पर सरकार फूलों की वर्षा कराएगी। इस बार मंदिर न्यास के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही वालंटियर भी श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखेंगे।

शिव-भक्तों के लिए यूपी सरकार कर रही खास इंतजाम

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए यूपी सरकार खास व्यवस्था करने में जुटी है। बता दें कि नव्य भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बात का ध्यान रखते हुए न्यास परिषद् सभी शिव भक्त को सुगम दर्शन कराएगी। 30 मिनट के अंदर लंबी-लंबी कतारों में आए श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से ज्योर्तिलिंग का झांकी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद उन्हें दूसरे गेट से एग्जिट करवा दिया जाएगा। काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए न्यास परिषद अच्छा इंतजाम कर रही है। वहीं मंदिर चौक और गेट पर लगे LED टीवी पर भी भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे। CEO सुनील वर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास परिषद के करीब 200 अधिकारी, कर्मचारियों के साथ वालंटियर श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान ऱखेंगे। शिव भक्तों को धूप से बचाने के लिए छाया की इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में जगह-जगह पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और खुफिया विभाग के साथ ही CCTV से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। बाबा के चौखट तक भक्त गंगा द्वार के साथ ही अन्य द्वार से भी झांकी दर्शन कर सकेंगे।

गोरखपुर: यज्ञ के बीच पंडाल में हाथी ने मचाया उत्पात, महावत के लालच ने ले ली 3 लोगों की जान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!