West Bengal News: पीएम मोदी की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, CM योगी ने पहनाया भगवा अंगवस्त्र

Published : May 09, 2026, 02:02 PM IST
Suvendu Adhikari Oath Ceremony Yogi Adityanath gave Bhagwa Angavastra

सार

कोलकाता में पीएम मोदी की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी गईं।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के कई बड़े नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए और समारोह की शोभा बढ़ाई।

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। यह दृश्य समारोह का प्रमुख आकर्षण बना और उपस्थित लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया।

 

 

नवनियुक्त मंत्रियों को भी सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

शपथ ग्रहण के बाद सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

चुनावी सभा की याद फिर हुई ताजा

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल की धरती पर भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया था। उस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ के चरणों में शीश नवाकर अपनी श्रद्धा भी प्रकट की थी। अब शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी द्वारा सुवेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाए जाने से वही ऐतिहासिक क्षण एक बार फिर चर्चा में आ गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

RO-ARO भर्ती पर कोर्ट में UPPSC का बड़ा दांव, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से करेगा बचाव
UP Census Update: जनगणना-2027 के लिए ऑनलाइन स्वगणना शुरू, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने स्वगणना कर दर्ज कराई अपनी भागीदारी