सावधान! बलिया में मोबाइल चार्जर बना महिला काल.... जानें पूरी कहानी

Published : Dec 02, 2024, 10:35 AM IST
Current in mobile charger

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला की मोबाइल चार्जर से करंट लगने से और दूसरी की धान काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानें पूरी घटना।

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना सारंगपुर गांव की है, जहां मोबाइल चार्जर से करंट लगने से 22 वर्षीय महिला की जान चली गई। दूसरी घटना सिकरिया खुर्द गांव में हुई, जहां धान काटने वाली मशीन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद से उनके घर में कोहराम मच गया। 

मोबाइल से चार्जर निकालते वक्त आई करंट की चपेट में 

बलिया जिले के सारंगपुर गांव की नीतू (22) अपने फोन से चार्जर निकालने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। आस-पास के लोगों ने शोर सुनकर उसे डंडे से अलग किया और तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांसडीह थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) संजय सिंह ने बताया कि नीतू को अस्पताल लाने पर मृत पाया गया। परिवार ने इस घटना पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।  

धान काटने वाली मशीन का हादसा 

सिकरिया खुर्द गांव में शनिवार शाम खेत में काम कर रही बिंदु देवी (50) धान काटने वाली मशीन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल बिंदु देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मृतका के पति राधा किशुन राम की तहरीर पर हार्वेस्टर मशीन के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच जारी 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। उनके परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जो जानकारी सामने आई है उसमें दोनों घटनाएं एक्सीडेंटल हैं। बाकी जांच पूरी होने के बाद चीजें स्पष्ट होंगी। 

 

ये भी पढ़ें…

डार्क वेब डील और पर्सनल मीट: नोएडा फर्म के चौंकाने वाला हॉलिडे स्कैम की स्टोरी

बीमा की रकम के लिए दंपत्ति ने रचा मौत का ड्रामा...ऐसे खुला राज

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: कहीं तेज हवा तो कहीं गरज-बारिश, दिल्ली-लखनऊ समेत 10 बड़े शहरों में मौसम का बड़ा अपडेट
योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: जातिवाद की राजनीति देश को कमजोर कर रही