उत्तराखंड: 75 चीफ फार्मासिस्टों का तबादला, क्या बदलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल?

Published : Feb 01, 2025, 11:39 AM IST
Doctor Rajesh

सार

उत्तराखंड में 75 चीफ फार्मासिस्टों का विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में तबादला किया गया है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी।

उत्तराखंड। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में तबादला किया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी फार्मास्टिों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए हैं। आपको अवगत करा दें कि फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) के पद से मुख्य फार्मेसी अधिकारी (चीफ फार्मासिस्ट) के पद पर पदोन्न किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका होती है। पदोन्नत चीफ फार्मासिस्टों की तैनाती होने से प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand News: 'कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया', SIR विवाद पर CM धामी का बड़ा हमला
Uttarakhand News: खटीमा में सीएम धामी का नया मंत्र- 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि'