चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट: हटी रोक, अब इन नियमों के साथ करें दर्शन

Published : Jul 21, 2026, 02:35 PM IST
char dham yatra 2026 badrinath temple opening date registration history timings travel guide uttarakhand

सार

20 जुलाई 2026 को स्थगित चारधाम यात्रा पुनः शुरू हो गई है। प्रशासन यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी कर रहा है। यात्रियों से अपील है कि वे मौसम की जानकारी लें और बाधा आने पर सुरक्षित स्थानों पर रुककर निर्देशों का पालन करें।

यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा, 20 जुलाई 2026 को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से अब यात्रा संचालित कर दी गई है।

चारधाम यात्रा शुरू, लेकिन यात्रियों से अपील

  • गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
  • उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
  • यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तराखंड में बारिश का कहर! अलकनंदा में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, डराने लगीं तस्वीरें
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, फिलहाल पेड़ों की कटाई पर रोक