ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी!

Published : Mar 18, 2025, 03:32 PM IST
Bike Rally

सार

देहरादून में ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के लिए बाइक रैली शुरू! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी। आदर्श संस्था का सराहनीय प्रयास।

देहरादून। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति (डोईवाला देहरादून) के तत्वाधान में ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर बाइक रैली को मुख्यमंत्री; श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने बताया कि तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था समाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग मुख्य उत्तराखंड को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व स्काउट गाइड विभाग के साथ पूरे प्रदेश में भी यह अभियान चलाया गया था।

इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अध्यक्ष वांडरर्स सिद्धार्थवासन श्रीमती ममता पांगती नागर, श्रीयाक्ष गौड, दिनेश नागर, हिमांशु रतूड़ी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सारांश डोगरा, अभिषेक राणा, कार्तिक बुटोला, सागर ठाकुर, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

PM Modi Birthday: सीएम धामी ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में देश छू रहा नई ऊंचाइयां
Uttarakhand CM धामी ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई, बाबा केदार से की लंबी उम्र की प्रार्थना