राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक, दौड़ी खुशी की लहर

Published : Feb 05, 2025, 12:45 PM IST
Jyoti Player

सार

उत्तराखंड की ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वूशु में कांस्य पदक जीता। खेल मंत्री ने बधाई दी और सुरक्षा अधिकारियों ने 'हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान' का नारा दिया।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मेरी बेटी, मेरा अभिमान" अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।

वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— “हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।” ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Uttarakhand Dairy News: AI से बेहतर नस्ल तक, 2 लाख किसानों के लिए सरकार की बड़ी पहल
Uttarakhand News: सरकारी खरीद में नहीं चलेगी लापरवाही, BIS को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का बड़ा आदेश