उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायकों का प्रशिक्षण, इन चीजों पर दिया जाएगा ध्यान

Published : Feb 25, 2025, 02:33 PM IST
Pushkar Singh Dhami

सार

उत्तराखंड में सूचना एवं लोकसंपर्क और ग्रामीण निर्माण विभाग के नए कनिष्ठ सहायकों और सहायक लेखाकारों के लिए 5 दिन का प्रशिक्षण हुआ। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय प्रबंधन, वित्त, लेखा, कानूनी और प्रेरणा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

उत्तराखंड। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग में नव-नियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं सहायक लेखाकारों के लिए क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय (20-24 फरवरी, 2025) एक विशेष आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विल एंड स्किल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देहरादून में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय प्रबंधन (फाइलिंग, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, अभिलेख प्रबंधन), वित्त एवं लेखा कार्य, विधिक मामले, अधिष्ठान मामले तथा कार्यस्थल प्रेरणा जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण सत्रों को श्री किशन नाथ, सेवानिवृत्त अपर सचिव, श्री एस.एस. वाल्दिया, सेवानिवृत्त अपर सचिव, वित्त विशेषज्ञों श्री सुनील रतूड़ी, श्री आशीष खुडलानी, विधि विशेषज्ञ श्री एन.के. पंत तथा प्रेरक वक्ता श्री अमित गोस्वामी द्वारा संबोधित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यालय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझने तथा विधिक एवं स्थापना संबंधी मामलों से अवगत होने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त की।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

LPG Crisis: LPG की किल्लत पर नया जुगाड़, गैस सिलिंडर नहीं तो सरकार देगी लकड़ियां!
फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान