
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अल्मोड़ा जिले के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी दिशा में उत्तराखंड भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दन्या में लगभग 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित घोषणाएं कीं-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारखंड और मानसखंड क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। धाम में पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ ही आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ योजना के माध्यम से स्थानीय मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सबसे फिल्म-अनुकूल राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं के प्रति युवाओं का भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा श्रवण किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।