सरकारी आदेशों में अब विक्रम संवत! क्या बदलेगा उत्तराखंड?

Published : Mar 18, 2025, 05:44 PM IST
pushkar dhami CM pic

सार

उत्तराखंड में सरकारी आदेशों, शिलान्यासों में अब विक्रम संवत का उल्लेख होगा। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओ, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है।

PREV

उत्तराखंड के तीर्थ-पर्यटन केंद्रों, पहाड़ी इलाकों, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और पहाड़ी ज़िलों की रिपोर्ट्स के लिए Uttarakhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय और विस्तृत राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Char Dham Yatra 2026: बद्रीनाथ कपाट 23 अप्रैल को खुलेगा, जानिए समय, रजिस्ट्रेशन, इतिहास और अन्य डिटेल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे असर: इन 5 शहरों में बढ़ी प्रॉपर्टी डिमांड