Tamil Nadu Election: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मां-बेटा बेटी तीनों शामिल, अशोक गहलोत और मनीष तिवारी भी

Published : Mar 24, 2021, 09:49 AM IST
Tamil Nadu Election: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मां-बेटा बेटी तीनों शामिल, अशोक गहलोत और मनीष तिवारी भी

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सबसे ऊपर हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है।

चेन्नई, तमिलनाडु. तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।  इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सबसे ऊपर हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। बता दें कि यहां मतगणना 2 मई को होगी। यहां 234 सीटों पर चुनाव होंगे।

25 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के खाते में 25 सीटें आई हैं। बता दें यहां कई दशकों से दो गठबंधनों के बीच ही राजनीति चलती है। इसमें एक डीएमके है का गठबंधन है, तो दूसरा एआईएडीएमके का। 1980 के बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब 2016 में एआईएडीएमके लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।

 

PREV

Recommended Stories

तड़पता रहा युवक, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही पत्नी…फिर भी नहीं मिली मदद-झकझोर देने वाला Video
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव में गोलीबारी, एक घायल! जानिए वजह