
टेक डेस्क। टाटा (TATA) के एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चीन के UC ब्राउजर के विकल्प के तौर पर स्वदेशी iC ब्राउजर डेवलप किया है। यह UC ब्राउजर से कई मामलों में बेहतर है। गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीन से हुए सीमा विवाद और झड़प के बाद भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन प्रतिबंधित ऐप्स में UC ब्राउजर भी शामिल था। टाटा (TATA) के एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चीन के UC ब्राउजर के विकल्प के तौर पर स्वदेशी iC ब्राउजर डेवलप किया है।
कैसे बनाया यह ऐप
iC ब्राउजर नाम के इस ऐप को टाटा की टीसीएस (TCS) कंपनी में काफी समय तक काम कर चुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित सेठ ने बनाया है। इसे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में लॉन्च किया गया है। यह पहला स्वदेशी ब्राउजर है, जिसे आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बनाया गया है।
आधा घंटे में 4 लाख से ज्यादा हुआ डाउनलोड
iC ब्राउजर लॉन्च होने के आधा घंटे के भीतर 4 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुका है। इसे चीन के UC ब्राउजर का बेहतरीन विकल्प बताया जा रहा है। अर्पित सेठ का कहना है कि चीनी ऐप से भारत से डेटा चोरी को रोकने के लिए iC ब्राउजर ऐप बनाया गया है। इसका सर्वर भारत में ही होने के कारण डेटा लीक होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि लॉन्च होने के आधे घंटे के अंदर ही 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।
नहीं करता है डेटा स्टोर
iC Browser की एक खासियत यह भी है कि यह किसी भी तरह का डेटा स्टोर नहीं करता। इससे डेटा और दूसरी जानकारियां लीक होने की संभावना नहीं रह जाती हैं। इसमें ब्राउजिंग स्पीड भी बहुत तेज है। इसका इस्तेमाल करने बाद सर्च किया हुआ डेटा हिस्ट्री से अपने आप ही डिलीट हो जाता है।
iC Browser की खासियतें
भारत में ही सर्वर होने के कारण डेटा सुरक्षित रहता है और उसके लीक होने की कोई संभावना नहीं है। देशभर के लोकप्रिय वीडियो को इस ब्राउजर ऐप में देखा जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स शॉर्ट वीडियो बना कर उन्हें एडिट और शेयर भी कर सकते हैं। देश व दुनिया भर की खबरों को सबसे पहले यहां पढ़ा जा सकता है और वीडियो देखे जा सकते हैं। iC Broswer में एक बेहद खास Short Video फीचर जोड़ा गया है, जिसने चीनी ऐप TikTok को काफी पीछे छोड़ दिया है। इसमें ट्रेंडिंग न्यूज की जानकारी भी मिलती है।
कर सकते हैं शॉपिंग
इस ऐप के जरिए शॉपिंग भी की जा सकती है। यह एक पूरी तरह सुरक्षित और स्वदेशी ऐप है। iC Browser एक फ्री ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News