OnePlus की बोलती बंद करने आया Moto G Stylus 2022 स्मार्टफोन, देखें कीमत और बाकी फीचर्स

Published : Feb 04, 2022, 12:11 PM IST
OnePlus की बोलती बंद करने आया  Moto G Stylus 2022 स्मार्टफोन, देखें कीमत और बाकी फीचर्स

सार

Moto G Stylus 2022 दो कलर ऑप्शन- ट्वाइलाइट ब्लू और मैटेलिक रोज़ में उपलब्ध है। डिवाइस की कीमत 299 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22,500 रुपए) है 

टेक डेस्क. Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola ने हाल ही में Moto G Styles 2022 लॉन्च किया है। 2020 में, कंपनी ने बजट-स्टाइलस स्मार्टफोन सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए स्टाइलस और किफायती  स्मार्टफोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए अपने पहले मोटो जी स्टाइलस स्मार्टफोन की घोषणा की। बाद में, मोटोरोला ने दूसरी पीढ़ी के 5G Moto G Stylus को 2021 में लॉन्च किया। और अब, ब्रांड ने Moto G Stylus 2022 लॉन्च किया है।

मोटो जी स्टाइलस 2022 स्पेसिफिकेशंस

Moto G Stylus 2022 में 6.78-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। स्मार्टफोन को  4 जीबी/6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन दो दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

Moto G Stylus का कैमरा और फीचर्स

Moto G Stylus कैमरा डिपार्टमेंट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का सैमसंग ISOCELL JN1 प्राइमरी कैमरा, 8 MP का सैमसंग ISOCELL अल्ट्रावाइड लेंस और 2 MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में पंच-होल 16MP कैमरा है। स्टाइलस 2022 बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 11 को बूट करता है लेकिन इसे एंड्रॉइड 12 में अपडेट किया जा सकता है। Moto G Stylus 2022 में 3.5mm जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, बॉटम-फायरिंग स्पीकर और स्टाइलस सपोर्ट भी है। डिवाइस में 5G नहीं दिया गया है।

स्मार्टफोन की कीमत

Moto G Stylus 2022 दो कलर ऑप्शन- ट्वाइलाइट ब्लू और मैटेलिक रोज़ में उपलब्ध है। डिवाइस की कीमत 299 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22,500 रुपए) है और यह प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं पर उपलब्ध है। Moto G Stylus को अभी भारत में डेब्यू करना बाकी है, लेकिन इसके मार्च 2022 में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 

अब Youtube Short में जुड़ेगा Voiceover Feature, जानिए कैसे करेगा काम

इंडिया में लॉन्च हुई Fastrack Reflex Vox स्मार्टवॉच, 10 दिन का मिलेगा बैटरी बैकअप

Messenger में जुड़े दो बड़े फीचर, चैट सेफ रहेगी, चोरी चुपके Chat की स्क्रीनशॉट लेना महंगा पड़ेगा

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स