पेटीएम पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करेगा

Published : Mar 18, 2020, 04:35 PM IST
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करेगा

सार

पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने ग्राहकों को वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करेगा

बेंगलुरु: पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने ग्राहकों को वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करेगा। पीपीबीएल ने कहा कि उसका 2020-21 में एक करोड़ नए डिजिटल डेबिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य है।

पेमेंट बैंक ने एक बयान में कहा कि वह रूपे डेबिट कार्ड जारी करने के मामले में पहले ही अव्वल है और उसके बैंक खातों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। बयान में कहा गया कि वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड के जरिए उसके ग्राहक कार्ड के जरिए भुगतान लेने वाले किसी भी दुकानदार के साथ लेनदेन कर सकते हैं।

इसमें कहा गया कि जल्द ही ग्राहकों के पास प्लास्टिक कार्ड लेने का विकल्प होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...