
टेक डेस्क : दिल्ली के प्रगति मैदान में बना भारत मंडपम जी20 समिट (G20 Summit 2023) के लिए तैयार है। इस शिखर सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए हर तरह की तैयारियां हो चुकी हैं। विदेशी मेहमान भारत की हाईटेक टेक्नोलॉजी को देख पाएंगे। इसके लिए भारत मंडपम में 'डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन' बनाया गया है, जहां आने वालों को भारत के बारें में जानने का मौका मिलेगा। भारत मंडपम के हॉल 4 और 14 में डिजिटल इंडिया को एक्सपीरिएंस करने के लिए खास AI चैटबॉट भी लगाया गया है, जो यहां आने वाले गेस्ट्स को उनके हर सवाल का जवाब भगवत गीता के आधार पर देगा।
भागवत गीता से पाएं सवालों के जवाब
भारत मंडपम के डिजिटल जोन में ASK GITA Chatbot इंस्टॉल किया गया है। जो विदेशी मेहमानों को उनकी लाइफ से जुड़ी हर परेशानी का हल भगवद गीता के आधार पर बताएगा। जीवन से जुड़े हर सवाल का जवाब उन्हें यह चैटबॉट देगा। इसको लेकर PIB ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट और वीडियो भी शेयर किया है। चैटबॉट हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में सवालों का जवाब देगा।
डिजिटल भारत की झलक
जी20 शिखर सम्मेलन में एक प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां विदेशी मेहमान 2014 के बाद से भारत के डिजिटल युग की जानकारी और सफलताओं के बारें में पता चलेगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की देखरेख में डिजिटल और टेक्नोलॉजी को दिखाया जा रहा है।
आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे विदेशी मेहमान
बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमान आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने UPI वन वर्ल्ड फ्रेमवर्क पेश कर दिया है। यह एक प्रीपेड भुगतान सिस्टम है, जो यूपीआई सर्विस के साथ इंटीग्रेटेड है। जी20 सदस्य देशों से आने वाले विदेशी मेहमानों और NRI के लिए काफी आसान है।
इसे भी पढ़ें
सिंपल स्टेप्स में डाउनलोड करें G20 इंडिया मोबाइल ऐप, जानें इसकी 5 खूबियां
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News