सिंपल स्टेप्स में डाउनलोड करें G20 इंडिया मोबाइल ऐप, जानें इसकी 5 खूबियां

Published : Sep 07, 2023, 09:46 AM IST
G20 India App

सार

G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है। इससे पहले देश के 60 शहरों में जी20 से जुड़ी करीब 200 बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। इस ऐप से जुड़ी सभी जानकारियां और अपडेट्स के लिए पीएम मोदी ने G20 इंडिया ऐप लॉन्च किया है। 

टेक डेस्क : देश की राजधानी नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने जा रही है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री शामिल होने भारत आ रहे हैं। इस समिट को सफल बनाने के लिए हर तरह की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 'जी 20 इंडिया' नाम से एक मोबाइल ऐप (G20 India Mobile App) लॉन्च किया है। पीएम ने सभी देशवासियों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस ऐप से आप जी-24 से जुड़े सभी अपडेट्स पा सकते हैं। यह ऐप जी-20 के पल-पल की अपडेट्स आप तक पहुंचाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं 'जी 20 इंडिया' ऐप की खूबियां और इसे कैसे डाउनलोड करें...

G20 India Mobile App की खूबियां

  1. 'जी20 इंडिया' मोबाइल ऐप की मदद से यूजर्स तक जी20 से जुड़ी सभी जानकारियां पा सकते हैं।
  2. इस ऐप में शिखर सम्मेलन से जुड़ा एक कैलेंडर, मीडिया और जी20 के बारे में फुल डिटेल्स दी गई है।
  3. 'जी20 इंडिया' ऐप में नेविगेशन की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे विदेशी प्रतिनिधियों को एक से दूसरी जगह और भारत मंडपम तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
  4. 'जी20 इंडिया' ऐप दुनियाभर की 24 भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं। इससे जी20 शिखर सम्मेलन में आने वालों को काफी आसानी होगी।
  5. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार तक ग्लोबल लेवल पर 15,000 से ज्यादा लोग ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।

G20 इंडिया ऐप कैसे डाउनलोड करें

  • जी20 इंडिया ऐप को एंडॉयड और IOS वर्जन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सर्च मैन्यू में जाकर ऐप को सर्च कर डाउनलोड करें।
  • ऐप को ओपन करने के बाद लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा।
  • पहली बार इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अगर ऐप पहले भी यूज कर चुके हैं तो लॉगिन करने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

G20 Summit: बाइडेन के लिए अमेरिका से आ रही ये खास CAR, जानें खूबियां

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स