कितना खास Google का टेक इवेंट, जानें कहां और कब से देख सकेंगे, Event आज से

Published : May 14, 2024, 10:32 AM ISTUpdated : May 14, 2024, 10:33 AM IST
Google Mega Event Fest

सार

गूगल का 14 मई यानी आज से एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट शुरू हो रहा है। इसका नाम गूगल i/O 2024 है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस इवेंट में गूगल के AI चैटबॉट-जेमिनी से जुड़े कई अपडेट्स आ सकते है। साथ ही जेमिनी का ऐप भी लॉन्च किया जा सकता है।

टेक डेस्क. गूगल का 14 मई यानी आज से एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट शुरू हो रहा है। इसका नाम गूगल i/O 2024 है। ये इवेंट कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यूज में स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में होगा। इस इवेंट को गूगल के यूट्यूब चैनल और अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर इसको लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ये इवेंट रात 10:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) शुरू होगा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस इवेंट में गूगल के AI चैटबॉट-जेमिनी से जुड़े कई अपडेट्स आ सकते है। साथ ही जेमिनी का ऐप भी लॉन्च किया जा सकता है।

अब तक 16 बार हो चुका है इवेंट

गूगल ने पहली बार इस इवेंट को 16 साल पहले 2008 में शुरू किया था। यह हर साल हो हुआ। सिवाय 2020 में कोविड-19 के चलते यह कार्यक्रम रद्द हुआ था। गूगल के इस इवेंट में कंपनी अपने नए-नए डिवाइस और टेक्नोलॉजी लॉन्च करती है। बीते साल गूगल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन "पिक्सल फोल्ड" लॉन्च किया था। इसी के साथ जेमिनी AI टूल, पिक्सल 7A स्मार्टफोन और पिक्सल टैबलेट लॉन्च किया था।

इस बार के ये इवेंट में ये है खास

इस बार का इवेंट काफी खास होने वाला है, जिसमें गैजेट्स के साथ कई सॉफ्टवेयर भी लॉन्च कर सकती है। इसमें ये खास प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है-

  • वर्चुअल असिस्टेंट- गूगल के इस इवेंट में AI बेस्ड कई सारे ऐप लॉन्च कर सकती है। इसमें गूगल मैप्स, क्रोम, वर्क स्पेस और गूगल का एक्सक्लुसिव वर्चुअल असिस्टेंट Pixie भी  हो सकती है।
  • एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर - 15 - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड्रॉइड -15 में AI   से जुड़े कई फीचर्स और अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।
  • जीमेल-गूगल फोटोज- इस इवेंट में जीमेल, गूगल फोटोज में कई अपडेट आ सकते है।
  • पिक्सल फोल्ड सेकंड जनरेशन - गूगल के इस इवेंट में पिक्सल फोल्ड के सेकेंड जेनरेशन को पेश कर सकती है। इस साल कंपनी ने गूगल पिक्सल 8a का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि इसकी सेल 14 मई यानी आज से है।

यह भी पढ़ें…

OpenAi ला रहा AI बेस्ड सर्च इंजन, गूगल को मिलेगी टक्कर, जानें क्या होगा खास

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?