टेक कंपनियों में नहीं थम रहा छंटनियों का दौर, इस कंपनी से 100 लोगों की छुट्टी

Published : Jun 05, 2024, 11:49 AM IST
lay offs

सार

टेक कंपनियों में छंटनियों के दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  गूगल अब क्लाउड इकाई से लगभग 100 कर्मचारियों को नौकरी जाने वाली है। इससे पहले अप्रैल और मई में भी कई एम्प्लाइज की छंटनी की गई थीं। 

टेक डेस्क. दुनिया की जानी मानी टेक कंपनी गूगल अब क्लाउड इकाई में छंटनी की तैयारी कर रही है। इस बार लगभग 100 कर्मचारियों को नौकरी जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल की सेल्स, मैनेजमेंट, कंसल्टेंट और मार्केट स्ट्रेटेजी से जुड़े पदों में कटौती की गई है।

गूगल के स्पोक्सपर्सन ने ईमेल जारी कर कहा कि हम अपने कस्टमर्स की प्राथमिकताओं और आगे के महत्वपूर्ण अवसरों को पूरा करने के लिए ग्रोथ पर काम करते रहेंगे। हम उस सेक्टर इन्वेस्ट करेंगे। अप्रैल में आई रिपोर्ट के आधार पर छंटनी की जा रही है।

कॉस्ट कटिंग है लेऑफ का कारण

गूगल लगातार अपनी लागत में कमी पर काम करना चाहती है। इस साल की शुरूआत में कंपनी ने अप्रैल में भी छंटनी की थी। इसमें कई डिपार्टमेंट्स से कई लोगों की नौकरी गई थी।

पहले भी हो चुकी छंटनी

गूगल ने इस साल पहले भी कई बार अपने एम्पलाई को नौकरी से निकाला है। दरअसल, कई टेक कंपनियों को इस साल आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया है। इससे पहले अप्रैल में भी कर्मचारियों को छंटनी का सामना करना पड़ा था। वहीं, मई में भी 200 एम्प्लाइज की छंटनी की गई थीं।

माइक्रोसॉफ्ट में भी हुई छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट की अजूरे क्लाउड सर्विस यूनिट में भी छंटनी शुरू हुई है। एज्योर फॉर ऑपरेटर्स और मिशन इंजीनियरिंग ग्रुप से नौकरी में कटौती की है। एज्योर फॉर ऑपरेटर्स में छंटनी में 1500 कर्मचारी शामिल होने की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसकी जानकारी छंटनी में निकाले गए कर्मचारी ने दी है।

यह भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के दिन कई यूजर्स के लिए चैटजीपीटी डाउन, Open AI ने जांच की बात कही

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स