'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने घर बैठे पाएं सर्टिफिकेट, सिंपल है प्रॉसेस

Published : Aug 13, 2024, 03:08 PM IST
har ghar tiranga

सार

हर घर तिरंगा अभियान में ऑनलाइन भाग लें और ई-सर्टिफिकेट प्राप्त करें। जानें कैसे अपलोड करें अपनी तिरंगा सेल्फी और प्राप्त करें अपना सर्टिफिकेट।

टेक डेस्क. हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 9 अगस्त से हो चुकी है। यह 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। अब इस अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। 78 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया था। आपने भी अपने भी अपने घर में तिरंगा लगाया है, तो आप भी इसमें ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं। आप इस मुहिम का हिस्सा चाहते हैं, तो आपको एक सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा। आइए जानते है इसकी सिंपल प्रोसेस...

जानें कैसे करें ई-सर्टिफिकेट

  • सबसे पहले आपको इस अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको सेल्फी क्लिक करने या अपलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • फिर आपको क्लिक टू पार्टिसिपेट का ऑप्शन दिखेगा।
  • इसके बाद आपको अपनी मांगी गई डिटेल्स भरना होगा। इसके साथ बाद सेल्फी अपलोड करनी होगी।
  • ये प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको "Pledge" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको जनरेट सर्टिफिकेट का ऑप्शन दिखेगा। फिर आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया था। साथ ही पीएम ने लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाने का आग्रह किया था। ऐसे में लोगों ने बढ़चढ़ कर लोग इस अभियान में भाग ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में 23 करोड़ और 2023 में लगभग 10 लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की थी।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?