
Samsung New Phone Launch: 2024 में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा अभी भी प्रीमियम सेगमेंट में यूजर्स की फर्स्ट च्वाइस बना हुआ है। कैमरे से लेकर फीचर तक Galaxy S24 आईफोन को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसी बीच, कंपनी मार्केट में नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रही है। जिसका नाम Galaxy S25 FE है। ये कब और कहां लॉन्च किया जाएगा, भले इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फोन के फीचर और कीमत से जुड़ी डिटेल लीक हो चुकी है।
लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फोन Samsung Galaxy S24 FE का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे कई सारे प्रीमियम और एडवांस फीचर के साथ पेश किया जा सकता है।
यह फोन कई सारे कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट में उतारा जा सकता है। फोन में Navy, White, Jet Black और Icy Blue जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा, 8GB रैम+128GB और 8GB रैम संग 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Amazon Offers: Realme से Samsung तक, 40,000 के अंदर खरीदें धांसू स्मार्टफोन
लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें कई सारे एडवांस फीचर मिलेंगे। जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतरीन बनाएंगे।
ये फोन थ्री कैमरा सेटअप पर आ सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP टेलीफोटो लेंस (3x जूम) के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- धमाकेदार डील्स का मेला! iPhone 16e से Galaxy Ultra तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर छूट
खैर, ये फोन कब लॉन्च होगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि सैमसंग सितंबर के आखिरी तक इसे पेश कर सकती है।
अगर आप सैमसंग का फोन पसंद करते हैं, तो ये बढ़िया विकल्प बन सकता है। इस फोन के बेसिक वेरिएंट को 60,000 की रेंज में उतारा जा सकता है।